---Advertisement---

लातेहार : मोमबत्ती लेकर दुकान में चोरी करने घुसे, आग लगने से एक चोर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

On: May 25, 2024 10:07 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

लातेहार: जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात में बालूमाथ में एक दुकान में मोमबत्ती लेकर चोरी करने घुसे तीन चोर आग की लपटों में घिर गए। इनमें से एक की दुकान के भीतर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह झुलस गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल, बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में जनरल स्टोर में तीन लोग चोरी के इरादे से घुसे थे। उनमें से एक हाथ में मोमबत्ती लेकर कैश काउंटर खंगाल रहा था। इसी दौरान मोमबत्ती हाथ से छुटकर नीचे गिर गई। इस दौरान दुकान में रखे पेट्रोल के गैलन के संपर्क में आने से अचानक आग धधक उठी। दुकान में फंसे चोरों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग दौड़े। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया, जबकि आग की लपटों में घिरे एक चोर की दुकान के अंदर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के निवासी अमित तुरी के रूप में हुई है। घायल चोरों के नाम सागर तुरी और सत्यम भुइयां हैं।

घटना की सूचना पाकर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक सागर तुरी 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है।

दुकान मालिक बालकेश्वर साहु ने पुलिस को बताया है कि आग से दुकान में हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। बालूमाथ के डीएसपी आशुतोष सत्यम ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन