---Advertisement---

लातेहार : कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

On: August 17, 2024 1:40 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता बालूमाथ :-राजेश साव

लातेहार /बालूमाथ:-आज शनिवार को बालूमाथ चंदवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के सुरांगी टोंगरी के पास कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया l जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम अंतर्गत हराफू टोला निवासी कामेश्वर राव के 23 वर्षीय पुत्र सुधीर उरांव के रूप में हुई है l

जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से बालूमाथ सीएचसी लाया गया यहां पर डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद एवं डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया l

मिली जानकारी के अनुसार घायल सुधीर उरांव अपने घर से जरूरी कार्यों को लेकर बालूमाथ आ रहा था कि ईसी दौरान वह सुरांगी टोंगरी के पास अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया l

जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया फिलहाल उक्त युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है l घायल बाईक सवार युवक हाईवा वाहन का चालक है जो मगध कोलियरी में हाईवा वाहन चलाने का कार्य करता है l इधर बालूमाथ थाना पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है l

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी