---Advertisement---

लातेहार: ट्रक और बस की भीषण टक्‍कर, आठ यात्री घायल; दो गंभीर

On: June 9, 2025 9:48 AM
---Advertisement---

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो शिव मंदिर के पास एनएच-39 पर यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में रविंद्र उरांव, मानती देवी, अनिकेत उरांव, मनीता देवी, सुचिता कुमारी, परमेश्वर उरांव और सरस्वती कुमारी शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मनिका उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भगत नामक यात्री बस मेदिनीनगर से लातेहार जा रही थी। ट्रक रांची से मेदिनीनगर की ओर आ रहा था। दुर्घटना में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क में जाम लग गया। सूचना पाकर मनिका थाना प्रभार शशि कुमार मौके पर पहुंचे और आवागमन फिर से बहाल करवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्‍त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन