---Advertisement---

लखनऊ: वकील की हत्या के खिलाफ वकीलों का सड़क जाम

On: February 13, 2026 1:17 PM
---Advertisement---

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के पास रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को दिनदहाड़े हुई वकील की हत्या से हड़कंप मच गया है। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस जांच के बाद सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इधर घटना के खिलाफ वकीलों ने लखनऊ दिल्ली रोड जाम कर दिया है।

बुधवार को अधिवक्ता फारूख जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे. बताया गया कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं और फारूख उनसे मिलने गए थे. इसी दौरान कार्यालय में ही काम करने वाले आरोपी असगर अली से उनकी कहासुनी हो गई.
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि गुस्से में आकर असगर अली ने अधिवक्ता फारूख पर गोली चला दी. गोली लगते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई. घायल फारूख को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील जिला अस्पताल पहुंच गए.

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामपुर और जिलाधिकारी रामपुर भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने मृतक फारूख का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. अब पुलिस जांच के बाद आरोपी द्वारा गोली चलाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now