लोकसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने किया क्षेत्र का दौरा

---Advertisement---
दिनेश बनर्जी
सिल्ली:– लोकसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सिल्ली क्षेत्र का दौरा किया। सिल्ली पहुंचते ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा संयोजक विनय महतो धीरज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनको ग्राम विकास हाई स्कूल के समीप माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात सिल्ली के नायक टोला में जनसभा को संबोधित किया। सभा का संचालन विनय महतो धीरज ने किया। अपने संबोधन में लोगों के बीच उन्होंने कहा कि मोदी का सपना को साकार करना है। आप अपना बहुमूल्य वोट देकर मोदी के हाथों को मजबूत करें। मोदी जी दलित और गरीबों का उत्थान के लिए हमेशा आगे रहते हैं। बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के लिए चिंतित रहते हैं। विपक्षी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार विकास विरोधी है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों के आदमियों के पास से अवैध रुपए बरामद हो रहे हैं यह सारे रुपए जनता की है। सभा का समापन मंडल अध्यक्ष विनोद साहू ने किया। इसी क्रम में संत शिरोमणि रविदास के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। तदोपरांत कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का रोड शो या संजय सेठ का जनसभा में अपार जन समर्थन मिल रहा है और पुन: संजय सेठ सांसद चुने जाएंगे। अबकी बार 400 सीट जीतकर हम लोग फिर से तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे। लोग गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 2019 में राज्य में ठगबंधन की सरकार बनी उसकी स्थिति क्या है किसी से छिपी नहीं है। लगभग तीन दिनों से झारखंड में नोटों की गड्डी का चर्चा चल रहा है। यह घटना काफी शर्मसार है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। इस मौके पर विधानसभा सहसंयोजक शंकर भगत, सोनहातू मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी , राहे मंडल अध्यक्ष चितरंजन महतो, बारेंदा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, अंबुज रजक, ज्योति प्रसाद कोईरी, भागीरथ महतो, परीक्षित मंडल, कंचन सोनार, युधिष्ठिर महतो, मनीष महतो, शिवलाल महतो, सुधीर साहू, पंकज कुमार, मधुबाला, भोलानाथ माझी, पूर्णिमा सिंह देव, राजेंद्र साय, अमित महतो समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।