---Advertisement---

सिल्ली प्रखंड में ‘चलो करें आवास पूरा’ अभियान का हुआ शुभारंभ

On: September 17, 2023 1:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवासों को पूरा करने के लिये 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर, तक “चलो करें आवास पूरा” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी पावन आशीष लकड़ा की अध्यक्षता में “अब न रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा“ अभियान को लेकर बैठक किया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक विशेष रुप से उपस्थित हुए। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में कुल 20 पंचायतों में 161 आवास लंबित है। उन्होंने सभी पंचायत सेवक एवं जन सेवक से पंचायत वार सभी लंबित आवास के बारे में जानकारी लिया। वहीं अगामी 10 अक्टुबर तक प्रखंड के सभी पंचायत में अभियान के तहत् मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत सेवक/जनसेवक, पंचायत समिति सदस्य, विधायक प्रतिनिधि और संबंधित वार्ड सदस्यों की टीम लंबित आवास पूर्ण करने के लिए लाभुकों को प्रेरित कर आवश्यक सहयोग प्रदान कराने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि जो घर नहीं बना पाते हैं उनसे राशि वापस कराने और जो आवास लाभुक घर में नहीं हैं उनको जनप्रतिनिधि के सहयोग से घर बनवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इ अभियान के दौरान सभी लंबित आवासों को पूर्ण करना है, यह विभाग एवम सरकार के द्वारा लाभुको को अंतिम मौका दिया गया है। लाभुक अपना आवास पूर्ण करें या राशि वापस करें इस बात को अभियान में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में