---Advertisement---

शराब घोटाला: आरोपी गजेंद्र सिंह को मिली जमानत, ACB कोर्ट ने दी राहत

On: July 14, 2025 4:40 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी गजेंद्र सिंह को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को गजेंद्र सिंह की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। कोर्ट के इस फैसले से गजेंद्र सिंह को जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि गजेंद्र सिंह को एसीबी ने 20 मई को गिरफ्तार किया था और वह तब से जेल में थे।

गजेंद्र सिंह ने 18 जून को जमानत की अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। कोर्ट से मिली बेल को गजेंद्र सिंह के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि वह इस घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक हैं।

इससे पूर्व इस केस में शामिल एक अन्य आरोपी विनय सिंह को कोर्ट ने पहले ही अग्रिम जमानत प्रदान कर दी थी।

झारखंड शराब घोटाले की जांच एसीबी कर रही है और इसमें कई रसूखदार लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी और अब जमानत इस केस में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटना टाटा वंदे भारत ट्रेन यात्री को परोसे भोजन दही में कीड़े मिलने में रेल का बड़ा एक्शन,IRCTC पर ₹10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर पर ₹50 लाख का जुर्माना

कोडरमा: जंगली हाथी के हमले में महिला समेत दो की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जामताड़ा: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा गड़बड़ झाला, 650 फर्जी सर्जरी,डीसी ने…!

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली