---Advertisement---

रांची: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

On: February 14, 2025 4:02 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की तीन मंजिला इमारत को भी नुकसान हुआ। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए पानी डालने लगे, लेकिन आग तेजी से फैलती रही। आग की वजह से पूरे इलाके में धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक, पूरी तरह से आग बुझाने में अभी और समय लगेगा। वहीं कबाड़ी दुकान के मालिक निजाम का कहना है कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला, लेकिन इसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now