---Advertisement---

गुमला: दुन्दरीया पुराना बस डिपो में मां दुर्गा मण्डप बना आकर्षण का केन्द्र

On: October 9, 2024 12:38 PM
---Advertisement---

विजय मिश्रा

गुमला: जिला मुख्यालय के लोहरदगा रोड स्थित पुराना बस डिपो में बना शक्ति की अराध्य देवी मां भगवती का पूजा मण्डप इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवरात्र के शुभारंभ 03/10/2024 दिन गुरुवार से 12/10/2024 दिन शनिवार तक श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहेगा।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, श्री दिलीप जयसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष 38 साल पूरा हुआ। सन् 1986, विश्व भारती संघ गुमला के द्वारा शक्ति की अराध्य देवी मां भगवती की पूजा आयोजन समिति का स्थापना किया गया था। वहीं जानकारी देते हुए विभाग सह संयोजक, विश्व हिन्दू परिषद गुमला, श्री मुकेश सिंह ने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में इनदिनों हिन्दुओं का सबसे बड़ा शक्ति की अराध्य देवी मां भगवती का पूजनोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं। हमारे यहां भी दुन्दरीया स्थित पुराना बस डिपो में माता रानी पूजनोत्सव के लिए भव्य पंडाल तथा माता रानी का प्रतिमा विश्व भारती संघ गुमला के द्वारा स्थापित किए गए हैं।

9 दिनों के कार्यक्रम में मां दुर्गा पुजन महोत्सव आयोजन समिति तथा विश्व भारती संघ गुमला के द्वारा 3 दिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भण्डारा भी सम्पन्न होंगे। वहीं आयोजन समिति के समस्त कार्यकर्ता एवं सदस्य, श्री विकास पाठक, बिन्देश्वरी प्रसाद साहु,अमृत सिंह, रोहित प्रसाद साहु,सुभाष राम तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now