---Advertisement---

रामनवमी को लेकर महावीर सेवक संघ सिल्ली का बैठक संपन्न

On: February 26, 2026 7:13 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- महावीर सेवक संघ सिल्ली की बैठक मंगलवार को मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भागवत सोनार ने की। बैठक में इस वर्ष रामनवमी को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया और वर्ष 2025 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें भागवत सोनार को अध्यक्ष, भरत मुंडा और नवल किशोर गुप्ता को वरीय उपाध्यक्ष, कार्तिक गोराई और नवल किशोर गुप्ता को उपाध्यक्ष, भादुड़ी गोराई को सचिव, देबू सोनार को संयुक्त सचिव, सुजीत सोनार को उपसचिव, मनोज विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष और रमेश गोराई को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है।

बैठक में शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन और ध्वज पूजन सहित पारंपरिक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर 21 सक्रिय सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रामनवमी के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now