---Advertisement---

महिंद्रा ने नए डिज़ाइन, बेहतरीन इंटीरियर और आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश की नई बोलेरो रेंज

On: October 7, 2025 8:55 PM
---Advertisement---

मुंबई/ रांची: देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो की नई रेंज लॉन्च की। कंपनी ने नए टॉप-एंड वेरिएंट बोलेरो बी8 और बोलेरो नियो एन11 पेश किए हैं। नई बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख तक रखी गई है, जबकि बोलेरो नियो ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख तक उपलब्ध होगी।

कंपनी के अनुसार, नई बोलेरो में स्टील्थ ब्लैक कलर, नई ग्रिल, फ्रंट फॉग लैंप, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और दमदार एलईडी डीआरएल्स दिए गए हैं। अंदरूनी डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें लेदरेट सीट कवर, 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और राइडफ्लो सस्पेंशन तकनीक दी गई है, जो अधिक स्मूद ड्राइव का अनुभव कराएगी।

वहीं, नई बोलेरो नियो को शहरी उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें आर16 अलॉय व्हील्स, जींस ब्लू और कंक्रीट ग्रे कलर ऑप्शन, 22.8 सेमी टचस्क्रीन, रियर कैमरा और उन्नत एमटीवी-सीएल सस्पेंशन सिस्टम जोड़ा गया है।

महिंद्रा के ऑटो डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि नई बोलेरो रेंज भारत के नए दौर की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है। बोलेरो पिछले 25 सालों से देश की सड़कों पर भरोसे और ताकत का प्रतीक रही है। कंपनी का दावा है कि अब तक 16 लाख से अधिक बोलेरो ग्राहकों ने इसकी मजबूती और परफॉर्मेंस पर भरोसा जताया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन