---Advertisement---

महुआडांड : 14 लाख रूपये की लागत से विधायक रामचंद्र सिंह ने चार योजनाओं की रखी आधारशिला

On: September 10, 2023 4:54 AM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ रामप्रवेश गुप्ता

महुआडांड़ (लातेहार) : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने विधायक मद से 14 लाख रुपये की लागत से चार जनोपयोगी योजना तथा तीन करोड़ चौदह लाख की लागत से ग्रा. वि. वि.(ग्रा. का. मा.) कार्य प्रमंडल लातेहार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद अन्तर्गत बोहटा से खपरतल्ला होते हुए बरदौनी तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला शनिवार को रखी। श्री रामचंद्र सिंह ने इस दौरान विधायक योजनामद से महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम हामी चर्च में चबूतरा निर्माण, सुग्गी में चर्च के सामने स्थित आखरा में पीसीसी निर्माण, केनाटोली आखरा में पीसीसी निर्माण तथा ग्राम चटकपुर में देवी मंडप से सिबरू बड़ाईक के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य समेत कुल पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं इस मौक़े पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रखंड में हमेशा मुश्किल कार्यों को कराया हैं। ओरसा पथ की तरह ही उन्होंने अपने विधायक कोटा से प्रखंड में सर्वप्रथम बिजली लाने का कार्य किया था। हमारा प्रयास है कि जमीनी स्तर पर विकास का कार्य किया जाए ताकि विकास का सीधा लाभ जनता को मिल सकें। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इफ्तेखार अहमद, प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, रामनरेश ठाकुर, संवेदक मनीष सिंह, मो. असीम जफर, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमीर सोहेल, मो. रानु खान, मो. तनवीर उर्फ रिन्कु, समाजसेवी सुभाष प्रसाद, नुरूल अंसारी, मुखिया रेणुका टोप्पो, उषा खलखो, उपमुखिया राजेश कुजूर आदि मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा