---Advertisement---

महुआडांड़ पुलिस द्वारा 6 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, विवादित मामलों का किया जाएगा निपटारा

On: September 4, 2024 2:59 PM
---Advertisement---

लातेहार /महुआडांड़ :-थाना परिसर में 6 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि, पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची के द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में महुआडांड़ थाना परिसर में 6 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, आम नागरिकों की शिकायतों और विवादों पर त्वरित और प्रभावी समाधान करना। जिससे पुलिस एवं नागरिकों के बीच और भी बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने प्रखंड के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सभी इस कार्यक्रम में अवश्य भाग ले, और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी समस्या एवं विवाद सुलझा सके, और त्वरित समाधान पा सके।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में महुआडांड़ पुलिस बल के जवानों के द्वारा प्रचार प्रसार करते हुए शास्त्री चौक, बिरसा चौक, बस स्टैंड, रामपुर चौक समेत सभी महत्वपूर्ण स्थानो पर सूचना पोस्टर चिपकाए गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी