गढ़वा। गढ़वा जिले के मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्रों में कई सड़कों का बुरा हाल है। वहीं बुढ़ीखांड़-करमडीह भाया अधौरा दुबे तहले का जो बुरा हाल है उसे ब्यां नहीं किया जा सकता है। इस सड़क से खरसोता भाया चाका, अधौरा, दुबेतहले,करमडीह, रामपुर,जहारसराय होते हुए मेराल की ओर जाते हैं। वहीं बताते चलें कि 15,16 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण चाका एवं अधौरा गांव के बीच सड़क टुट चुका है।
जिससे सड़क लगभग पांच फीट चौड़ा एवं लगभग 3 फीट गहरा गड्ढा हो चुका है। जिसके कारण सड़क से आवागमन बाधित है। इसका प्रभाव सबसे अधिक चाका गांव वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दस दिनों तक किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क का मरम्मती कार्य करवाया गया। जिससे नाराज चाका एवं अन्य गांव के सुरेंद्र कुमार रवि वार्ड,उपेंद्र कुमार रवि, दुर्गेश कुमार रवि,मुकेश कुमार रवि,पंकज कुमार, नंदलाल कुमार,ज्वाहर राम,सहजाद खान सहित दो दर्जन से अधिक लोग गढ्डा नुमा सड़क स्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कहा कि हम लोगों के घर में यदि किसी तरह का कोई बीमार पड़ता है या किसी महिला का प्रसव कराना होता है तो तलसबरिया- घुरुआ होते हुए पड़ता है। जो लगभग 5 से 6 किलोमीटर दूरी अधिक तय करना पड़ता है। इस सड़क को टुट जाने के कारण बच्चे,बच्चियों को इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, जाते वक्त उनका जूता, चप्पल, पजामा भींग जाता है। साइकिल , मोटरसाइकिल से लोग कम दुरी तय कर जल्द बाजी में जाने के लिए पार करते हैं लेकिन कई बार उन्हें गिरते हुए देखा गया है, और कई लोग चोटिल भी हुए है। वहीं लोगों ने कहा कि अप्रिय घटना ना हो और हम लोग परेशान व थक हार कर इस कदम को उठाना पड़ा है। क्योंकि इस तरह के मूलभूत समस्याओं को भी सुधारा नहीं जा रहा है। और अभी पांच दिन बाद नवरात्र चालू हो रहा है, दुर्गा जी की प्रतिमा ले जाना होगा जिसमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार राम के द्वारा विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी को दी गई। वहीं कमलापुरी समस्या ने गंभीरता से लेते हुए स्थल पर पहुंचे और गड्ढानुमा सड़क को देखा।















