---Advertisement---

मझिआंव: एक ही रात में दो घरों में लाखों की चोरी, जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

On: March 19, 2026 8:11 PM
---Advertisement---

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित मझिआंव खुर्द गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुख्य सड़क स्थित राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय के समीप रामरेखा मेहता और अरविंद कुमार के घर को निशाना बनाया गया।

भुक्तभोगी अरविंद कुमार की पत्नी सविता देवी ने बताया कि बुधवार शाम वह अपने पुत्र आर्यन राज के साथ सोनपुरवा गांव में एक मुंडन कार्यक्रम में गई थीं। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटने की सूचना दी। घर लौटने पर देखा कि मुख्य ग्रिल का ताला टूटा हुआ था और गोदरेज में रखे ₹10,000 नकद सहित कान की बाली, झुमका, मंगलसूत्र, गले की चेन आदि गहने चोरी हो गए थे। चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख बताई गई है।

वहीं, पास ही रहने वाले रामरेखा मेहता के पुत्र विकास मेहता ने बताया कि उनकी मां का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पिता भी वहीं हैं। वह घर में अकेले थे, लेकिन डर के कारण दोस्त के घर सोने चले गए थे। सुबह लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज से ₹80,000 नकद और करीब ₹3 लाख के गहने चोरी हो चुके थे।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसआई संजय मुंडा और चंदन प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोरी में उनकी वर्षों की जमा पूंजी चली गई, जिससे वे गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र को भयमुक्त बनाने की मांग की।

पहले भी हो चुकी है चोरी

करीब डेढ़ महीने पहले भी क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाएं हुई थीं। सत्येंद्र पांडेय के सीमेंट दुकान से ₹5 लाख और मनोज कुमार दुबे के किराना दुकान से लगभग ₹1 लाख की चोरी हुई थी। बताया जा रहा है कि उन मामलों के आरोपी हाल ही में जमानत पर छूटकर आए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, रामनवमी, ईद और सरहुल शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

मझिआंव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी हुआ

गढ़वा में शांति समिति की बैठक: रामनवमी, ईद, सरहुल शांतिपूर्ण मनाने की अपील; डीजे पर प्रतिबंध

गढ़वा: पूर्णाहुति के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का समापन, प्रधान संयोजक ने आयोजन समिति का जताया आभार

गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, शहर के विकास व जनसेवा का लिया संकल्प

मझिआंव: राशन डीलर पर घोटाले और दुर्व्यवहार का आरोप, लाभुकों ने एमओ से की लिखित शिकायत