---Advertisement---

बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम डीसी विजया जाधव हटीं,मंजूनाथ भंजूत्री नए डीसी

On: July 25, 2023 5:21 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का फेरबदल करते हुए देवघर जिले के डीसी रह चुके मंजूनाथ भंजूत्री को पूर्वी सिंहभूम जिला का डीसी बनाया है। साथ ही 13 अन्य अफसरों को भी इधर से उधर किया है। खास बात यह है कि पूर्वी सिंहभूम जिले की डीसी विजया जाधव को खबर लिखे जाने तक कहीं का पदभार नहीं दिया है।

इसके अलावा पूर्व उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सरायकेला का उपायुक्त बनाया गया है जोकि दुमका में डीसी पदस्थापित थे। वहीं पलामू के डीसी ए दोड्डे को दुमका डीसी बनाया गया है।

गिरीडीह के डीडीसी शशिभूषण मेहरा को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है। निबंधक सहयोग समितियां मृत्युजंय कुमार वर्णवाल को पाकुड़ डीसी बनाया गया है। क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास अजय कुमार सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त, खूंटी उपायुक्त शशि रंजन को पलामू का उपायुक्त, पाकुड़ उपायुक्त वरूण रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है। उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को गुमला जिला का उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है। कृषि निदेशक चंदन कुमार को रामगढ़ का उपायुक्त बनाया गया है। कला संस्कृति विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु मोहन को लातेहार का उपायुक्त, निदेशक आईटी विशाल सागर को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा को उपायुक्त खूंटी बनाये गये है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि