---Advertisement---

असम में बड़ा रेल हादसा, राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई हाथियों की मौत; इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे

On: December 20, 2025 3:52 PM
---Advertisement---

गुवाहाटी: असम में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। सैरांग से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के एक झुंड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन का इंजन और उसके पीछे लगे पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।


यह हादसा गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर एक जंगली क्षेत्र में हुआ, जहां रेलवे ट्रैक हाथियों के मूवमेंट वाले कॉरिडोर से होकर गुजरता है। ट्रेन की चपेट में 8 हाथियों का झुंड आ गया, इस घटना में 7 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू ट्रेन, वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। ट्रैक पर हाथियों के शव और पटरी से उतरे डिब्बों के कारण रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है।


रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे के चलते ऊपरी असम और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों की ओर जाने वाली कई ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द या डायवर्ट किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।


वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक अनुमान में तेज गति और कम दृश्यता को हादसे की वजह माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल राहत कार्य जारी है और ट्रैक बहाल करने में कई घंटे लगने की संभावना जताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now