---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

On: February 18, 2026 9:22 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झामुमो समर्थित जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉली मल्लिक ने बुधवार को गौरीशंकर रोड, नया बस्ती, बोरा पट्टी, पुरानी बस्ती रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

वहीं नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉली मल्लिक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करूंगी।

व्यापारियों का दर्द समझती हूं

डॉली मल्लिक ने कहा कि मैं एक सामान्य व्यापारी परिवार से आती हूं। इसलिए मैं जुगसलाई क्षेत्र के व्यापारियों के दर्द को बेहतर समझती और महसूस करती हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहती हूं कि उनके समस्याओं के समाधान करने के साथ ही जुगसलाई को सुंदर साफ एवं भयमुक्त ट्रेड हब बनाने के लिए प्रयास करूंगी।

कहा कि जुगसलाई की जनता जानती है कि पिछले 15 वर्षों से कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा है। आज कुछ लोग धनबल के प्रभाव से जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास बताने के लिए कुछ है ही नहीं कि जुगसलाई के समस्याओं के लिए उन्होंने क्या किया है। इसलिए नगर परिषद जैसे छोटे चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय स्तर के नेताओं को उतारा जा रहा है। जो कहीं न कहीं उनके हताशा और निराशा का परिचायक है। स्थानीय समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री नहीं आयेंगे। मेरा दावा है कि चुनाव के बादल छटते ही वे भी गायब हो जाएंगे, फिर उनका दर्शन दुर्लभ हो जाएगा। आज जब हम सभी समाज को साथ लेकर जुगसलाई के विकास की बात कर रहे है तो वो लोग हिंदू-मुसलमान की बात कर रहे हैं। बीजेपी वाले हर चुनाव को हिंदू-मुसलमान करके जीतना चाहते हैं। मैं जुगसलाई की जनता से अपील करना चाहती हूं कि आप वैसे लोग को पहचानिए जो केवल चुनाव जीतने के लिए समाज को बांटने काम कर हैं। वैसे लोग जो सिर्फ अपना भला सोचते हैं, वे लोग भला जुगसलाई का क्या विकास करेंगे। हम लोगों ने कभी भेदभाव करके काम नहीं किया। जुगसलाई की समझदार जनता जानती है कौन उनके सुख दुख का साथी है।
डॉली मल्लिक ने लोगों से क्रम संख्या 3 चूड़ियां छाप पर वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर ममता ,रिमा, विक्की सोनकर, दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवर्षीय चुनाव का बिगुल बजा, देखें पूरी शेड्यूल

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि