---Advertisement---

मानगो: बड़े अपराध को अंजाम देने के फिराक में लगे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

On: January 5, 2026 9:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस को बीती रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग एनएच-33 स्थित सरोवर हिल होटल के समीप जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से दानिश हुसैन, राशिद अंसारी और गुलाम खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीन-चार दिन पूर्व कपाली ओपी क्षेत्र में इनकी कुछ युवकों के साथ झड़प हुई थी, जिसके बाद ये बदला लेने की नीयत से हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे थे।इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बारीगोड़ा रेल फाटक पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार किशोरी की मौत, एक बच्ची गंभीरहथियार बरामद,तीनों भेजे गए न्यायिक हिरासत मेंपुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किया है। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलाम खान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि अन्य दोनों की भी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ी आपराधिक घटना घट सकती थी। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत