---Advertisement---

मानगो के ट्रक चालक दिलीप यादव की चेन्नई में डूबने से मौत! मचा कोहराम

On: February 28, 2025 4:59 PM
---Advertisement---

यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट का ट्रेलर लेकर गया था चेन्नई ।

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह परिजनों से मिलकर कंपनी प्रबंधक से की बात

जमशेदपुर:मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले 32 वर्षीय ट्रेलर चालक दिलीप कुमार यादव का चेन्नई के श्री सिटी के पास नदी में नहाते समय डूबने के कारण देहांत हो गया । साथ में नहा रहे ड्राइवर ने मामले की जानकारी गुरुद्वारा रोड में रहने वाले ट्रेलर चालक संतोष सिंह को दिया संतोष सिंह ने मामले की जानकारी दिलीप के परिवार वालों को दिया जानकारी मिलते ही पूरे घर में मातम का माहौल बन गया ।

परिजनों ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार से मिलने पुर्व भाजपा नेता विकास सिंह दिलीप यादव के घर पहुंचे घर पहुंचने पर मृतक दिलीप कुमार यादव की पत्नी प्रिया यादव ने बताया कि उसके पति जमशेदपुर के यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर चलाने का काम करते हैं ट्रेलर लेकर वह चेन्नई गए हुए थे दोपहर 3:00 बजे उनसे बात हुई तो उन्होंने जल्द लौटने की बात कही अचानक पता नहीं क्या हुआ संध्या 7:00 बजे मोहल्ले के रहने वाले ट्रेलर ड्राइवर संतोष सिंह के द्वारा बताया गया कि उनके पति दिलीप यादव चेन्नई के श्री सिटी में माल खाली करने के बाद बगल में ही नदी में साथियों के साथ नहाने चले गए थे ।जहां उनके साथियों ने बताया कि उनकी मृत्यु पानी में डूबने से हो गई ।

मृतक के घर पहुंचे विकास सिंह ने चेन्नई की कंपनी जहां दिलीप यादव माल खाली करने गए थे वहां के प्रबंधक से बात कर कानूनी प्रक्रिया करने की बात कही। विकास सिंह ने पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मदद मिले इसके लिए यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक से भी बात किया । दिलीप यादव की दो छोटी बेटी हैं जो मानगो के गोविंद विद्यालय में पढ़ती है । स्थानीय लोगों ने घटना के समय का वीडियो बनाकर भी भेजो है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now