जमशेदपुर : मानगो में एक बेकाबू सांड़ के आतंक से लोगों में खौफ कायम है। इसने अब तक तकरीबन 15 से भी अधिक लोगों को घायल कर दिया जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है।
बुधवार को इसी सांड ने 15 से अधिक लोगों को घायल कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। इसी बीच खबर आई की कथित रूप से शाम को टाटा जूलॉजिकल पार्क की टीम ने सांड को ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया था। लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम उसे सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा सकी और सांड रातभर वहीं पड़ा रहा।
गुरुवार सुबह होश आने के बाद सांड और भी हिंसक हो गया। दौड़ते हुए वह गौड़ बस्ती की ओर गया और सड़क किनारे खड़ी माला सरकार पर हमला कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।
जबकि पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास सिंह ने सांडों के बेहोश होने की खबर को बताया भ्रामक और बताया कि इसके कारण सरकार दंपति निश्चिंत होकर मॉर्निंग वॉक पर निकल गए इसी का परिणाम घटना हुआ।
झूठी और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाली भ्रामक खबर के कारण सोमा सरकार का हुआ निधन :विकास सिंह
मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी के रहने वाली 70 वर्षीय सोमा सरकार का निधन आज तड़के बेकाबू हुए सांड के हमले के कारण हो गया । पागल सांड ने सोमा सरकार पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने पति कुशल सरकार के साथ सुबह अपने मोहल्ले सुभाष कॉलोनी में टहल रही थी ।
सूचना मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मृतक के परिजनों से मिले । मृतक सोमा सरकार के पति कुशल सरकार ने विकास सिंह को बताया कि वह अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रतिदिन सुबह अपने मोहल्ले में टहला करते हैं आज सुबह जब वह अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे इस बीच बेकाबू पागल सांड सामने से बहुत ही जोर से उनकी पत्नी के ऊपर सीधे हमला कर दिया जिससे उनकी पत्नी का मौके में ही निधन हो गया । कुशल सरकार ने बताया कि इतना जोरदार सांड का हमला उन्होंने कभी अपने जीवन में नहीं देखा था । पत्नी का असमय चले जाने से कुशल सरकार दुख प्रकट किया । मौके में पहुंचे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने बताया की नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों की सस्ती और झूठी वाहवाही लेने के चक्कर में सांड के पकड़े जाने की भ्रामक और झूठी खबर का दुष्परिणाम यह हुआ की खबर की सत्यता पर विश्वास कर बिना किसी भय के लोग आम दिनचर्या के जैसा अपने कार्य में लग गए इसी दौरान सोमा सरकार भी निश्चित होकर अपने पति कुशल सरकार के साथ सुबह मोहल्ले में टहल रही थी और उसी समय पागल सांड हमला कर दिया और उनका निधन हो गया।
इधर मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस और टाटा जू की टीम फिर मौके पर पहुंची। टीम ने सांड को दोबारा ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा और जू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इलाके में दहशत का माहौल
बुधवार को घायल हुए लोगों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है, जबकि एक गंभीर व्यक्ति टीएमएच में भर्ती है। दो दिनों से लगातार सांड के हमले से मानगो और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अब घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और पशु विभाग से शहर में आवारा पशुओं की सख्त निगरानी और नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।










