झारखंड वार्ता न्यूज़
बरवाडीह (लातेहार):- बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मेन रोड़ स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जीप सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय कार्यक्रम में शिरकत किए। जहां स्कूली बच्चों द्वारा पहुंचे हुए अतिथियों के आगमन पर ढ़ोल नगाड़ों संग भव्य स्वागत किया गया।

वहीं विधालय परिसर में बच्चों द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक रंग बिरंगी डिजाइन का बारी बारी से सभी स्टॉल में पहुंच कर अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाॅलीवुड सिंगर मेघा श्री डाल्टन का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वर्तमान समय में सभी बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। सभी अभिभावकों से चाहेंगे कि अपनी जवाबदेही और जिम्मेदारी बखुबी निभाते हुए बेहतर शिक्षा व्यवस्था से अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चें आगे बढ़े, पढ़ें लिखे, डाक्टर इंजीनियर बने यही कामना करते हुए अपनी बातों को अंत किए। मौके पर शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ पवन कुमार ने पहुंचे हुए अतिथियों का स्वागत किया।













