---Advertisement---

मनिका: एसडीओ ने की मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

On: May 31, 2025 5:37 PM
---Advertisement---

अभय मांझी

मनिका: लातेहार जिले के मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को लातेहार एसडीओ ने बैठक कर सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की समीक्षा की, बैठक में मनिका प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार मौजूद थे। एसडीओ ने मनरेगा योजना , अबुआ आवास , प्रधानमंत्री आवास , सहित कई अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए मनिका प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से योजनाओं को तीव्र गति से पूरा कराने का निर्देश दिया।

इस मौके पर अंचल कार्यालय समेत अंचल  कार्यालय का निरक्षण किया। इस दौरान अंचल कार्यालय में नए मनिका अंचलाधिकारी को कार्यालय में उपस्थित नहीं देख  नाराजगी जाहिर करते हुए। नए अंचलाधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ताकि योजनाओं को ससमय पूरा कराया जा सके।

वही पत्रकारों ने मनिका प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सूचना हमें भी मिली है । जो भी नियामानुसार गाइडलाइन है। पंचायती राज एक्ट के अंतर्गत और सरकार की जो संकल्प है। उसके आधार पर काम किया जाएगा। मौके पर मनिका अंचलाधिकारी को छोड़ कर प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन