---Advertisement---

हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

On: February 26, 2025 10:28 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गयी, इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। उपद्रवियों ने तीन बाइक, एक दुकान और एक कार को आग के हवाले कर दिया। एक ऑटो में भी तोड़ फोड़ की गई है। वहीं, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर लाठीचार्ज भी किया। बताया जा रहा है कि शिवरात्रि पर लाउडस्पीकर लगाए जा रहे थे। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद झड़प शुरू हो गई। इलाके में हालात फिलहाल तनावपूर्ण हैं। पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को मौके से हटा दिया गया, लेकिन इस बीच तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर देने से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

हजारीबाग: बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 4 की हालत नाजुक