---Advertisement---

गुजरात में बड़ा हादसा, पुल टूटने से नदी में समा गईं कई गाड़ियां; 10 की मौत

On: July 9, 2025 7:49 AM
---Advertisement---

अहमदाबाद: गुजरात में भारी बारिश के बीच ब्रिज टूटने की बड़ी घटना सामने आई है। आणंद और वडोदरा को आपस में जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज बुधवार सुबह गिर गया। इसके चलते कई वाहन नदी में जा गिरे। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना में कितने लोग नदी में गिरे। गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे लोगों की तलाश की जा रही है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि दो ट्रक, कार, दोपहिया वाहन समेत 5 वाहन नदी में समा गए। इस हादसे में एक टैंकर गिरते-गिरते बचा। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह बात सामने आई है कि सौराष्ट्र से आने वाले बड़े वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए इस पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, वडोदरा कलेक्टर के अनुसार, यातायात के लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराया गया है। महिसागर नदी पर बना यह पुल 43 साल पहले बनाया गया था। गंभीरा पुल को सुसाइड पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसे मरम्मत की ज़रूरत थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं हुई। नए पुल को मंजूरी मिलने के बावजूद इसका काम शुरू नहीं हुआ। मानसून शुरू होने से पहले भी कोई सतर्कता नहीं दिखाई गई। पुल जर्जर होने के बावजूद इसे यातायात के लिए बंद नहीं किया गया। आरोप है कि पुल लंबे समय से हिल रहा था और लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया और वक्त रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गुजरात के वलसाड में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

अहमदाबाद और वडोदरा के 32 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘बस उड़ा देंगे, गुजरात बनेगा खालिस्तान, हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े…’

5 साल से ग्रामीण पी रहे थे सिंथेटिक दूध-छाछ, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया से दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

एक साल के बच्चे की श्वासनली से निकला LED बल्ब, 6 हफ्ते तक निमोनिया समझकर चलता रहा इलाज

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर परेशान करता था पति, पत्नी ने दूध में मिला दिया जहर; फिर भी नहीं बना काम तो तड़पाकर मारा