---Advertisement---

मारवाड़ी सम्मेलन सिल्ली शाखा की ओर से नि:शुल्क प्याऊ का हुआ उद्घाटन

On: May 20, 2025 1:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मारवाड़ी सम्मेलन सिल्ली शाखा के सौजन्य से मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में सोमवार को एक अस्थाई नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन लुपुंग पंचायत की मुखिया सीमा कुमारी एवं सिल्ली थाना के अवर निरीक्षक रवि कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा ने किया। मारवाड़ी सम्मेलन सिल्ली शाखा की ओर से बताया गया कि भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडे पानी की व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह प्याऊ राहगीरों,दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। इसका आयोजन गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अगले दो महीना तक के लिए किया गया है। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष दुर्गा अग्रवाल,सचिव रामगोपाल केडिया,सह सचिव अमर अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,नारायण अग्रवाल, अरुण जलान,प्रकाश अग्रवाल,सैंकी अग्रवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका