---Advertisement---

पाकिस्तान: इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 15 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

On: February 6, 2026 4:03 PM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर दहशतगर्दी की चपेट में आ गई है। तरलई इलाके में स्थित शिया इमामबरगाह (क़स्र-ए-ख़दीजतुल कुबरा) में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण आत्मघाती धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 80 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। ऐसे में धमाके में मरने वालों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तत्काल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।

धमाके के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में हाई अलर्ट और इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने मस्जिद और आसपास के इलाकों को घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि यह एक आत्मघाती हमला प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं से जांच में जुटी हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now