---Advertisement---

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत; 16 गंभीर

On: November 16, 2024 2:14 AM
---Advertisement---

झांसी (उत्तरप्रदेश): उत्तरप्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर घायल हो गए। यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर 37 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के समय NICU में कुल 54 बच्चे भर्ती थे। डीएम अविनाश कुमार ने बताया है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका है। इस मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना को हृदयविदारक कहा है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। सीएम ने डिविजनल कमिश्नर और DIG से 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और स्वास्थ्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा राहत कार्यों के समन्वय के लिए झांसी पहुंचे हैं। DM, SSP और DIG सहित सीनियर अधिकारी बचाव और राहत प्रयासों की निगरानी के लिए अस्पताल पहुंचे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पति की घिनौनी हरकत! पत्नी की ऑनलाइन बोली लगाई, इंटरनेट पर डाली अश्लील तस्वीरें और फोन नंबर

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ