---Advertisement---

दिल्ली: रोहिणी में भीषण आग, 500 झुग्गी झोपड़िया खाक

On: November 8, 2025 5:01 PM
---Advertisement---

दिल्ली: रोहिणी इलाके में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में बीती रात भीषण का आग लगने की खबर है।इस आग में 400 से 500 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई है।

दिल्ली दमकल विभाग (DFS) ने बताया कि आग लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में फैली गई थी. आग के तेजी से फैलने का कारण पास में चल रहे प्लास्टिक कबाड़ का धंधा था.

ताजा सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के. शर्मा के नेतृत्व में 2 वॉटर टेंडर और 3 वॉटर बॉजर पहुंचे. हालांकि, बेकाबू आग को देखते हुए मध्यम अलर्ट जारी किया गया. खतरे को भांप कर शर्मा ने मौके पर फायर ब्रिगेड की 24-25 गाड़ियां लगाई गईं. कुल 7 वॉटर टेंडर, 12 वॉटर बॉजर, 2 फोम टेंडर, 1 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, 1 इंटरनल रेस्क्यू टेंडर, 2 मल्टी-पर्पस वाहन, 2 मिनी रोबोट और 1 बड़ा रोबोट तैनात किया गया. डीसीएफओ एस.के. दुआ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी रात भर मौके पर मौजूद रहे.

सुबह आग पर काबू पाया गया

हालांकि, रातभर की मेहनत के बाद शनिवार तड़के 5 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. बचाव कार्य में पुलिस, दिल्ली जल बोर्ड, कैट्स एम्बुलेंस और अन्य एजेंसियां मुश्तैदी से जुटीं रहीं. आग लगने के बाद झुग्गियों में अफरा-तफरी मच गई थी. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. आग बचाने के दौरान कुछ फायर ब्रिगेड के जवान घायल भी हो गए.

एक शख्स की मौत, एक झुलसा

इस हादसे में एक लोग की मौत और एक शख्स के घायल होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरने वाले शख्स की पहचान मुन्ना, उम्र 30 वर्ष है, जबकि राजेश (30 वर्ष) को झुलसने से चोटें आईं. राजेश का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है.

क्यों फैली आग

इलाके में आग लगने के बाद तेजी से फैलने का मुख्य कारण आसपास प्लास्टिक का कबाड़ जमा होना था. फायर टीम ने बताया कि आसपास के इलाकों में प्लास्टिक कबाड़ फैले होने की वजह से आग तेजी से फैली. यह झुग्गियां पहले भी कई बार आग की चपेट में आ चुकी हैं, लेकिन इस बार नुकसान भारी हो गया है.

अचानक मच गई चीख पुकार

झुग्गीवासियों ने बताया, ‘रात को सोए ही थे कि आग की लपटें दिखी. सब कुछ जलकर राख हो रहा था. सब खाक होने के बाद बच्चे-महिलाएं सड़क पर सोए.’ डीसीपी रोहिणी ने कहा, ‘कारण की जांच जारी, शॉर्ट सर्किट या कबाड़ से चिंगारी का शक है. 200-300 लोग बेघर हो गए हैं..’ प्रशासन ने बेघर लोगों को तत्काल राहत देते हुए- खाने-पानी, अस्थायी शेल्टर का व्यवस्था किया.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें