July 26, 2026

मीडिया कप 2025 : बिष्टुपुर बेमिसाल का जलवा फिर चला,मानगो मनमौजियों को दी शिकस्त

IMG-20250204-WA0161.jpg

जमशेदपुर:प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित मीडिया कप 2025 के आठवें दिन यानि मंगलवार को आयोजित आठवें मैच मे मानगो मनमौजी बनाम बिस्टुपुर बेमिसाल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जहां बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाज़ी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मानगो मनमौजी की टीम ने कुल 10 ओवर मे 5 विकेट गवाकर कुल 70 रन बनाये, वहीं जवाबी पारी खेलते हुए बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट खोकर 7.5 ओवर में 71 रन पुरे कर लिए . इस तरह बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम ने लीग के चौथे मैच में जीत हासिल कर ली.


बिस्टुपुर बेमिसाल के तरफ से रणधीर कुमार ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली. वहीं मानगो मनमौजी के अजित मिश्रा ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली. साथ ही बिस्टुपुर बेमिसाल रणधीर कुमार ने तीन विकेट लेकर अपने टीम के जीत का मार्ग प्रशस्त किया. मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, कौशल सिंह, बी श्रीनिवास, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष गंगाधर पाण्डेय उर्फ़ मनमन, सह सचिव अमित तिवारी, उत्तम गुप्ता, रघुवंश मणि सिंह, अनवर शरीफ, मनप्रीत सिंह, प्रियरंजन, श्याम झा, चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी, नीलोय सेनगुप्ता, सुनील पाण्डेय, जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed