---Advertisement---

पोषित बचपन अभियान के तहत 1-5 वर्ष के बच्चों का मेडिकल स्क्रीनिंग किया गया

On: February 14, 2025 3:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड के बांसारुली पंचायत में हिंडालको सीएसआर विभाग एवं राजकुमारी फाउंडेशन की टीम के संयुक्त तत्वधान में पोषित बचपन अभियान के तहत लगभग 60 बच्चों का मेडिकल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। जांच में कुपोषित पाए गए बच्चों के माता-पिता को आवश्यक जानकारियां दी गई साथ ही कुपोषण से प्रभावित बच्चों के साथ पंचायत भवन में 17 फरवरी से 15 दिवसीय पोषण शिविर का आयोजन कर बच्चों को पोषित करने का प्रयास किया जाएगा और अगले 4 माह तक जाँच कर तथा पोषण किट का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मौसम ने बताया कि कुपोषण एक स्वास्थ्य समस्या है जो पोषण की कमी या संतुलन के कारण होती है इससे शरीर के आकार,संरचना और कार्य पर बुरा असर पड़ता है। कुपोषण से शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न होती है। वहीं फाउंडेशन के सुप्रिया सिंह ने कहा कि यह पहला बच्चों के पोषण को सुधारने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में गांव वालों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाएं एवं अन्य लोग भी भाग लिए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला