सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के पलासडीह गांव में टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले मुरी रेल टेका आंदोलन को लेकर बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता नरेश चंद्र महतो और संचालन शशि रंजन महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संगठन सचिव रघुनाथ महतो उपस्थित थे। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 सितंबर को हजारों की संख्या में गोड़ाडीह पंचायत के आस पास गांव से महिला पुरुष पूरे तैयारी के साथ भोजन पानी लेकर मुरी रेलवे ट्रैक में उतरेंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी जितेंद्र महतो, घनश्याम महतो ,दिनेश महतो, नंदलाल महतो, मंजू देवी ,अंबा रानी देवी ,संगीता देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रेल टेका कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न












