---Advertisement---

गढ़वा: विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों व विभागों के साथ बैठक संपन्न

On: October 1, 2024 1:49 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों/विभागों के साथ बैठक कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन द्वारा आगामी विधानसभा आम चुनाव 23 एवं 24 सितम्बर, 2024 को समीक्षा के दौरान उठाए गए। बिन्दुओं के अनुपालन के संबंध में चर्चा की एवं प्रवर्तन एजेंसियों/विभागों द्वारा किए जा रहे उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री दीपक कुमार पाण्डेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी तथा दक्षिणी, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद सहित अन्य लोग बैठक में उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now