---Advertisement---

डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु बैठक संपन्न, जिला परिषद में विलय करने के विभिन्न निर्णयों पर दी गई सहमति

On: September 9, 2024 12:19 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता गढ़वा

गढ़वा:- जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में डीआरडीए को जिला परिषद में समाहित करने को लेकर सहमति हेतु समाहरणालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, डीआरडीए डायरेक्टर रवीश राज सिंह, जिला परिषद के सभी सदस्य एवं सभी प्रखंड प्रमुख समेत माननीय सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 77(ख) के अनुपालन में डीआरडीए को विघटित करते हुए जिला परिषद में समाहित कर दिया गया। इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी समेत गढ़वा जिले के सभी जिला परिषद सदस्यों एवं प्रखंड प्रमुखों द्वारा डीआरडीए का जिला परिषद में विलय उपरांत लिए गए निर्णयों पर सहमति प्रदान की गई।

इसके तहत ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड़, राँची के संकल्प पत्रांक-11- 01(डीआरडीए)/2021/2078,/ ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024 से प्राप्त निदेश के अनुपालन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गढ़वा के शासी निकाय द्वारा सर्वसम्मति से दिनांक 10.06.2024 की तिथि से डी०आर०डी०ए०, गढ़वा को विघटित करते हुए डी०आर०डी०ए० प्रशासन के सभी कर्मी (स्थायी कर्मचारी को छोड़कर), निधि एवं आस्तियों के साथ जिला परिषद् में समाहित करने पर ध्वनिमत से सहमति प्रदान की गई।

विभागीय संकल्प पत्रांक-11-01 (DRDA)/2021/2078 ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024 कंडिका 10 (क) के बिन्दु XI के आलोक में डी०आर०डी०ए० प्रशासन के सभी कर्मी ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अभिलेख एवं सामग्रियों की इन्वेंटरी तैयार करेंगे एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा को तैयार इन्वेंटरी अंतरित की जाएगी तभी संबंधित कर्मी मुक्त समझे जायेंगे, पर सहमति प्रदान की गई।

साथ ही ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, राँची द्वारा डी.आर.डी.ए., गढ़वा में कार्यरत पदाधिकारियों/कर्मियों का संकल्प निर्गत होने की पूर्व तिथि का बकाया वेतन/संविदा राशि प्राप्त होने पर राशि की निकासी नवगठित जिला परिषद् कोषांग के माध्यम से की जाएगी, पर सहमति प्रदान की गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

मझिआंव के आर.के. पब्लिक स्कूल का दबदबा: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 8 विद्यार्थियों ने जीते पदक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

खेल का मैदान केवल खेल के लिए, व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं: एसडीएम