---Advertisement---

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की कार्यकारिणी निकाय एवं शासी निकाय की बैठक संपन्न

On: September 4, 2024 12:42 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता गढ़वा

गढ़वा:- जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (डीटीपीसी) गढ़वा के कार्यकारिणी निकाय एवं शासी निकाय की बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में आहूत की गई, जिसमें उपस्थित जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद के अन्य सदस्यों द्वारा अपने-अपने प्रस्ताव व सुझाव के साथ बैठक में भाग लिया गया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्राप्त योजना प्रस्ताव के अंतर्गत ब्रह्म स्थान लगमा खजूरी, राजा पहाड़ी शिव मंदिर एवं श्री बंशीधर नगर मंदिर तथा श्री बंशीधर नगर का सौन्दर्यकरण, गुरु सिंधु जलप्रपात, खोनहरनाथ मंदिर, श्री बंशीधर मंदिर के पास छठ घाट, बीरबंधा खजूरी डैम, चटनियां डैम केतार, मथुरा बांध गढ़वा, सतबहिनी जलप्रपात, जिरुआ डैम, सुखलदरी जलप्रपात आदि के सौंदर्यीकरण एवं विकासात्मक कार्य के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

उक्त बैठक में राजा पहाड़ी शिव मंदिर एवं श्री बंशीधर नगर मंदिर का सौंदर्यकरण तथा अन्नराज डैम के अधिग्रहित भूमि पर इको पार्क विकसित करने के संबंध में प्रस्ताव दिया गया। साथ ही गुरु सिंधु जलप्रपात के लिए पहुंच पत्र एवं व्यू पॉइंट बनाने की बात कही गई।

श्री बंशीधर नगर मंदिर के पास छठ घाट का भी सौन्दर्यीकरण करने का प्रस्ताव रखा गया। गोसाई बाग मैदान में हेलीपैड निर्माण तथा केतार प्रखंड स्थित चटनियां डैम का सौंदर्यकरण आदि की बात कही गई। सदर प्रखंड स्थित मथुरा बांध एवं मंझिआंव के बिरबंधा खजूरी डैम में स्विमिंग पूल बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

सतबहिनी जलप्रपात में झूला तथा सौंदर्यकरण करने का प्रस्ताव रखा गया। रमना स्थित जिरवा डैम का सौंदर्यकरण करने का प्रस्ताव रखा गया जबकि धुरकी स्थित सुखलदरी जलप्रपात का एप्रोच रोड का निर्माण करने की बात कही गई। गढ़वा प्रखंड स्थित खोनहरनाथ मंदिर के पास तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण करने की बात कही गई जबकि बंडा पहाड़ एवं गरदाहा मठ का सौन्दर्यीकरण एवं चिनिया स्थित चिरका डैम में नौकायन एवं सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव रखा गया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा उत्तरी एवं दक्षिणी, माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र धीरज दुबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र राजीव रंजन तिवारी, माननीय विधायक प्रतिनिधि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र भोला चंद्रवंशी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा०का०मा०), कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, जिला पर्यटन विशेषज्ञ पुष्कर गुप्ता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो

गढ़वा: विद्यालय में अश्लील गाने पर डांस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ