भारतीय जनता पार्टी सिल्ली मंडल के द्वारा बैठक का हुआ आयोजन

On: August 19, 2024 2:46 AM

---Advertisement---
सिल्ली:- सिल्ली मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक का आयोजन सिल्ली स्थित द विलेज रिजॉर्ट सुलुमजुड़ी में किया गया। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के बुथअध्यक्ष,बुथ प्रभारी,शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक,सहसंयोजक आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष अंबुज रजक का विरोध किया जायेगा। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्ष पद पर उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया गया। वही सिल्ली मंडल के उपाध्यक्ष सुधीर साहु ने कहा कि प्रस्ताव को लेकर हम लोग एक आवेदन केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह सांसद संजय सेठ,प्रदेश प्रभारी बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को दिया जाएगा और उनसे अध्यक्ष अंबुज रजक को हटाने को लेकर मांग रखा जाएगा। सिल्ली मंडल के अध्यक्ष स्वर्गीय विनोद साहू थे उनका देहांत हो जाने के बाद से उक्त पद खाली पड़ा हुआ था। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए मंडल पदाधिकारी जिसमें शिवलाल महतो,भोलानाथ बेदिया,शैलेंद्र बड़ाईक ये तीनों का नाम जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो को दिया गया था परंतु तीनों पदाधिकारियों के नाम को छोड़कर किसी अन्य नए सदस्य जो जेएमएम एवं खतियानी पार्टी छोड़कर आए हैं उनको बना दिया गया है जिसको लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध जताया जा रहा है। इस बैठक में उपाध्यक्ष कंचन सोनार,महामंत्री शिवलाल महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष भोलानाथ वेदिया,कोषाध्यक्ष शैलेंद्र बड़ाईक, हरे राम लोहरा,अमित महतो, अशोक महतो,पांडेय महतो, मधुबाला सहीस, प्रताप महतो, श्याम सुंदर महतो, कृष्ण सागर दुबे, वीरेंद्र महतो, सुबोध मुंडा, अखिलेश्वर महतो, गणेश साहू आदि उपस्थित थे।