---Advertisement---

अबुआ आवास में अनियमितता को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण,किया नारेबाजी,सौंपा ज्ञापन

On: February 11, 2025 3:14 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड के बड़ा चांगडू पंचायत के कई गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को सिल्ली प्रखंड मुख्यालय में जमकर बवाल काटा। दर्जनों की संख्या में लोग अचानक पहुंचकर हो हल्ला करने लगे। प्रखंड कार्यालय परिसर में ही अबुआ आवास में हो रही अनियमितता के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे हंगामा मचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ा चांगडू पंचायत के पंचायत सचिव और मुखिया मिलकर आवास के सूची में धांधली कर रहे है। योग्य लाभुकों को आवास नहीं देकर नौकरी पेशा और पैसे वालों को आवास देने का षडयंत्र किया जा रहा है। इससे पंचायत के कई गांव के योग्य लाभुक योजना से वंचित हो गए है। ग्रामीणों ने इस मामले में बीडीओ के कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की जांच करके दोषी पंचायत सेवक सहित सभी के खिलाफ करवाई करने का आग्रह किया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला