---Advertisement---

टाटानगर: चाकुलिया चाईबासा के लिए मेमू ट्रेन का शुभारंभ,सांसद विद्युत ने दिखाई हरी झंडी

On: June 6, 2025 1:33 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:टाटानगर रेलवे स्टेशन से चाकुलिया और चाईबासा के लिए मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ हो गया।सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम समेत कई रेल अधिकारी मौजूद थे. टाटा-चाकुलिया मेमू ट्रेन पहले नियमित रूप से चलती थी. यह श्रमिकों और दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साधन थी. ट्रेन बंद होने से चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा और धालभूमगढ़ के हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब उन्हें सहूलियत मिलेगी।

सांसद विद्युत वरण महतो ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर सेवा बहाली की मांग रखी थी. रेलवे मंत्रालय और चक्रधरपुर मंडल के सहयोग से दोनों रूट पर ट्रेन सेवा शुरू की गई है. टाटा-चाकुलिया मेमू ट्रेन सुबह 11 बजे टाटानगर से चलेगी. यह बहरागोड़ा होते हुए चाकुलिया तक जाएगी. टाटा-चाईबासा मेमू ट्रेन रात 8:55 बजे टाटानगर से रवाना होगी. यह झारसुगुड़ा होते हुए चाईबासा पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला