---Advertisement---

प० दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन सेंटर नाम रखने के कारण मंत्री बन्ना बहुउद्देशीय भवन का नहीं होने दे रहे हैं उद्घाटन: विकास

On: September 4, 2024 4:48 PM
---Advertisement---

आरटीआई के माध्यम से मांगी गई कदमा में बने बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर की जानकारी

जमशेदपुर: 11 फरवरी 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने कदमा में बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास किया था साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा किया था की बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन सेंटर रखा जाएगा। योजना का शिलान्यास किए हुए लगभग सात वर्ष पूरे होने को है। भाजपा नेता विकास सिंह ने तंज कसते हुए कहा की सात वर्ष में तो बीरबल की खिचड़ी भी तैयार हो जाती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर जनता को समर्पित नहीं हुआ । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की कदमा फूड प्लाजा के स्थान को पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दखल कर अपने कब्जे में ले लिया था बाद में सरकार के द्वारा उसे मुक्त कर वहां कन्वेंशन सेंटर की बुनियाद रखी गई थी । विकास सिंह ने जिला प्रशासन से आरटीआई के माध्यम में जानना चाहा कि आखिर कौन सी ऐसी प्रस्तुति उत्पन्न हो गई है कि कन्वेंशन सेंटर जनता के हवाले सात वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया। विकास सिंह ने कहा तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन सेंटर रखने की घोषणा की थी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से नफरत करने वाले वर्तमान विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने पावर का दुरुपयोग कर बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन में रोड़ा अटका रहे हैं विकास सिंह ने कहा कि आईएएस रैंक की अधिकारी भी कानून को हाशिए में रखकर करोड़ों की सरकारी संपत्ति का बंटाधार कर रहे हैं नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर धीरे-धीरे जर्जर होते जा रहा है मंत्री अपने लाभ के हिसाब से कन्वेंशन सेंटर के डिजाइन में भी परिवर्तन करवा दिया इसके साथ ही बीच-बीच में उसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं करोड रुपए की लागत से बनी या संपत्ति जनता की संपत्ति है इसलिए विकास सिंह ने जमशेदपुर के उपायुक्त से आरटीआई के माध्यम से बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन और कार्य की अध्धतन जानकारी मांगी है ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल