---Advertisement---

मंत्री बन्ना ने नगर विकास एवं आवास विभाग की अमृत 20 निधि से 40 योजनाओं का किया शिलान्यास

On: July 14, 2024 9:49 AM
---Advertisement---

कुल प्राक्कलित राशि रु० 5 करोड़ 81 लाख 17 हजार 1 सौ 78

1. नागरिक सुविधा मद अन्तर्गत कुल योजनाओं की संख्या 15 कुल प्राक्कलित राशि-2.25,73,641.00

2. सड़क परिवहन मद अन्तर्गत कुल योजनाओं की संख्या 24 कुल प्राक्कलित राशि -2,87,53,168.00

3. अमृत 20 मद अन्तर्गत कुल योजनाओं की संख्या 01 कुल प्राक्कलित राशि 67,90,369.00

मुख्य योजनाओं का विवरण

1. सामुदायिक भवन का निर्माण.

2. सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण.

3. छठ घाट निर्माण.

4. तालाब निर्माण.

5. सड़क निर्माण.

6. नाली निर्माण

रांची:इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विकास का कार्य न रुका था न रुकेगा, मैं व्यक्तिगत रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं सोसायटी का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिलता भी हूँ और ऑन स्पॉट समस्या को सुनकर समाधान करने का प्रयास करता हूँ!


आज कई योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया हूँ ताकि क्षेत्र में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे!


कार्यक्रम में मुख्य रूप से इरशाद हैदर, अमित प्रसाद, बिनोद रजक, राजेश रजक, भोला गोस्वामी, सूरज कुमार, राजकुमार दास, जयप्रकाश साहू, अनिल सिंह, जीतेन्द्र सिंह, मनोज झा, राकेश दास, ईश्वर सिंह, माजिद अख्तर, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, रवि दुबे, मो इरशाद समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें