रांची: मंत्री इरफान मियां चले थे अल्पसंख्यक तुष्टिकरण करने रामनवमी में डीजे रुकवाने की बात कहकर खुद ही अपने समुदाय के टारगेट पर आ गए हैं सोशल मीडिया पर उनके ही समुदाय के लोग उन पर करारा प्रहार कर रहे हैं।
देखें सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
मंत्री इरफान अंसारी जी झारखंड के मुसलमान को बेइज्जत करवाना बंद कीजिए, और यह झूठ का नौटंकी करके पूरे मुसलमान बिरादरी की अजान और नमाज जैसे पवित्र चीजों पर विरोध मत करवाइए इसके लिए हम सब आपके आभारी रहेंगे !
आपने विधानसभा में रामनावमी मे बजने वाले डीजे पर बोला जबकि भारत में हर धर्म के व्यक्ति को अपने त्योहार को मनाने की आजादी है और आपने अपना पक्ष रख दिया डीजे नहीं बजने देंगे, और फिर पूरा एक नफरत वाला माहौल बना कर दूसरे पक्ष के लोग मुसलमान के नमाज से पहले होने वाले पवित्र अजान पर आपत्ति जताने लगे, आपको इस सब चीज का ध्यान रखना था कि कहां क्या बोलना है और ऐसा रिक्शा चला कर और उलूल जुलूल,फजूल की काम करके अपने आपका का और पूरे मुस्लिम समाज का उपहास मत उड़वाइये, रमजान के इन दिनों में पूरा मुस्लिम समाज और झारखंड के सारे लोग रसोई गैस के किल्लत से जूझ रहे हैं आप उसका हल निकलवाइये और झारखंड का वातावरण बेहतर बना रहे इसके लिए प्रयास कीजिए, आपके दिए गए बयान से झारखंड प्रदेश में ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों में झारखंड प्रदेश का माहौल खराब हो इसकी चेष्टा मत कीजिए अगर आपसे मंत्री पद नहीं संभाल रहा हो तो, आप इस्तीफा दे दीजिए और फिर जितना बयान बाजी और जो आपका मन करे वह कीजिए, कम से कम पूरे माननीय हेमंत जी के सरकार कि किरकिरी तो मत करवाइए मंत्री जी!
सादर धन्यवाद एवं आभार
Ashraf Khan Chunnu Khan
( पूर्व डिप्टी मेयर प्रत्याशी झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची झारखंड एवं संरक्षक पठान तंजीम केंद्रीय झारखंड )
Chunnu Khan Ashraf Khan Ashraf Khan Chunnu Khan Ashraf Khan Ranchi Ka Yodha Yodha
https://www.facebook.com/share/p/1EJ53Me9BG/
https://www.facebook.com/share/p/1DhGW5Pyzm/











