---Advertisement---

मंत्री मिथिलेश ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत का जन्मदिन, गरीबों के बीच किया भोजन का वितरण

On: August 10, 2024 12:06 PM
---Advertisement---

गढ़वा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वास्थ्य मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को केक एवं मिठाई खिलाई। साथ ही गरीब एवं असहाय लोगों के बीच मंत्री ने अपने हाथों से भोजन वितरण किया।मंत्री श्री ठाकुर सहित सभी ने हेमंत सोरेन को दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही सभी ने झारखंड के अनवरत विकास के लिए इस बार फिर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड के नायक और आदिवासी अस्मिता के रक्षक राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर पूरे राज्य की जनता उनके दीर्घायु होने व पुनः मुख्यमंत्री बनाने की कामना कर रही है।हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। झारखंड को ऐसे ही यशस्वी मुख्यमंत्री की जरूरत है। इन्हें राज्य की जनता मुख्यमंत्री के पद पर पुनः आसीन करेगी।मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, सलीम जफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब