---Advertisement---

वोट के ठेकेदारों के झांसे में न आयें, विकास करने वाले को वोट दें : मंत्री मिथिलेश

On: August 8, 2024 1:21 PM
---Advertisement---

मंत्री ने सुनी अचला पंचायत वासियों की समस्या

गढ़वा:- गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरूवार को अचला पंचायत में जनता संवाद आयोजित कर पंचायत वासियों की समस्या सुनी। अचला पंचायत के ग्राम नारायणपुर में हनुमान मंदिर में समीप तथा डुमरो में इमली पेड़ के समीप आयोजित जनता संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने ग्रामीणों की कई समस्याओं का निदान किया।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जो लोग समाज को जात पात, हिंदू मुसलमान में बांट कर आपस में विद्रोह पैदा करते हैं, ऐसे लोगों के चक्कर में नहीं पड़ना है। जो लोग आपके वोट का ठेकेदार बनते हैं वैसे लोगों के झांसे में नहीं आना है। जो हमेशा आपके बीच रहकर आपके क्षेत्र का विकास कर रहा है, उसे ही अपना वोट दें। दूसरे लोगों के चक्कर में पड़ने से सरकार जो आज जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है वो सब दूसरे लोग बंद करा देंगे।

मंत्री ने कहा कि वोट के दौरान जो लोग क्षेत्र में घूमकर वोट मांगते हैं उनसे अवश्य पूछें कि आपने क्षेत्र के लिए क्या किया है। आपको किस बात के लिए वोट दें। मंत्री ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बहुत सारा विकास कार्य किया जा चुका है। शेष बचे कार्य पाईपलाइन में हैं। शीघ्र ही उन्हें भी पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, रामनाथ मेहता, मदन रजवार, रामचंद्र राम, संजय दास, प्रेमचंद मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

मझिआंव के आर.के. पब्लिक स्कूल का दबदबा: अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 8 विद्यार्थियों ने जीते पदक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन