---Advertisement---

रांची: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने बड़ा तालाब का किया निरीक्षण, सफाई करने का दिया निर्देश

On: June 15, 2024 3:47 PM
---Advertisement---

रांची: रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) का निरीक्षण किया। तालाब का पानी दूषित होने पर उन्होंने रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को मौके पर बुलाया और तालाब की सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीएल के सीएमडी से बात कर सीएसआर फंड से सफाई करने वाली नई मशीन उपलब्ध कराने को कहा। गौरतलब है कि बड़ा तालाब के बदबू से लोग परेशान हैं। इसे लेकर लगातार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची झील समिति बचाओ अभियान समिति के लोगों से भी मिले एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस मौके पर पूर्व सांसद अजय मारू, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, चुन्नू मिश्रा, मुकेश, नंदू अरोड़ा, अमन जयसवाल सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now