---Advertisement---

मंत्री-विधायक-मुख्यमंत्री झारखंड को खुलेआम लुटने में लगे हुए हैं, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है – भानु प्रताप शाही

On: December 10, 2023 1:41 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद धीरज साहु के घर से 500 करोड़ अवैध पैसा पकड़ाने को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर चिनियां मोड़ से रंका मोड़ होते हुए मझिआंव मोड़ तक विरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम के दौरान मझिआंव मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भवनाथपुर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक मुख्यमंत्री झारखंड को खुलेआम लुटने में लगे हुए हैं, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी सांसद धीरज साहु का पैसा पकड़ा गया तो इससे मंत्री मिथलेश ठाकुर को दर्द ज्यादा हो रहा है। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस और झामुमो मिलकर भ्रष्टाचार का इतिहास लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर इतना पैसा कोई अपने घर में कैसे रख सकता है। निश्चित रूप से झामुमो, मुख्यमंत्री मंत्री का पैसा भी अवश्य होगा। इसलिए झामुमो नेताओं को दर्द ज्यादा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने मिलकर झारखंड को शर्मशार कर दिया है। लेकिन झारखंड की जनता ऐसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में सांसद बीडी राम ने कहा कि झामुमो कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, मंत्री की छटपटाहट से स्पष्ट हो रहा है कि झामुमो का पैसा भी ब्लैक एंड व्हाइट के लिए कांग्रेस सांसद के पास पहुंच रहा था। उन्होने कहा कि झामुमो, कांग्रेस मिलकर झारखंड को खोखला कर रहे हैं, जो पैसा पकड़ाया है उससे झामुमो, कांग्रेस का भ्रष्टाचार जगजाहिर है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान, रघुराज पाण्डेय, बिनय चौबे, सुरज गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, मुरली श्याम सोनी, विवेकानंद तिवारी, रामाशीष तिवारी, बृजेन्द्र पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अविनाश पासवान, संजय जायसवाल, अनवर साह, नवीन जायसवाल, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, प्रवीण जायसवाल, लक्ष्मण राम, ज्ञान रंजन चौबे, अभिषेक तिवारी, मनीष गुप्ता, बलराम यादव, रविन्द्र साव, प्रेमानंद त्रिपाठी सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन