---Advertisement---

चमत्कार: जन्म के 37 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला नवजात, वीडियो वायरल

On: November 29, 2023 8:15 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

इजरायल-हमास युद्ध:- अगर ऊपर वाला किसी को जिंदगी देता है तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे छीन नहीं सकती। इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ है गाजा में, जहां एक बच्चा बमबारी के 37 दिन बाद मलबे के नीचे जिंदा मिला। इस बच्चों को बचाने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, ये मासूम बच्चा फिलिस्तीन और इजराइल के बीच जंग शुरू होने के कुछ दिन पहले ही हुआ था। इसके बाद हमास और इजराइल के बीच महायुद्ध छिड़ गया। इस दौरान इजराइल ने गाजा पर ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें ना जाने कितने घर तबाह हो गए, उन्हीं तबाह हुए घरों में एक घर इस मासूम का भी था। इजराइल के सैनिकों की बमबारी में इस बच्चे का घर भी तबाह होकर मलबे में तब्दील हो गया था।

जिन्दा देख हैरान रह गए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब इस बच्‍चे को निकाला गया तो वहां मौजूद लोग बिलख पड़े। उन्‍होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। बचाव दल भी मासूम को जिन्दा देख हैरान था। वीडियो में सभी लोग उसे गोद में लेकर प्यार करते दिख रहे हैं। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि इतने घंटे मौत से सामना होने के बावजूद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है। मलबे से जिंदा बचे इस मासूम के परिवार के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। ये भी नहीं पता कि वो अब इस दुनिया में हैं या उनकी मौत हो गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह

पोटका: कलिकापुर बाजार में होटल में डबल सिलेंडर ब्लास्ट,भीषण आग,होटल राख