लातेहार: लातेहार पुलिस को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा और पुलिस को सौंपा लेकिन जब पुलिसिया जांच शुरू हुई तो वह पलामू प्रमंडल में आतंक का पर्याय 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइंया निकला। जैसे इस बात का पता चला पुलिस भी हैरान हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छिपादोहर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पकड़ा था. बाद में पहचान होने पर पता चला कि यह पलामू प्रमंडल के जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां है.
ग्रामीणों नेमृत्युंजय भुइयां के साथ उसके एक साथी को भी पकड़ा . इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि, फिलहाल पुलिस ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों में इस खबर को लेकर हलचल बनी हुई है. पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले की आधिकारिक जानकारी जल्द ही साझा किए जाने की संभावना है.









