---Advertisement---

विधायक भानु ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में किया 51 बेटियों की हाथ पिला,मंगल जीवन की कामना

On: February 28, 2024 6:35 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

भवनाथपुर (गढ़वा) :– भवनाथपुर के टाउनशिप सीडी मैदान स्थित विवाह मंडप में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह  समारोह में भवनाथपुर विस् क्षेत्र के गरीब असहाय 51 बहनो की शादी करायी गयी़। विधायक आवास पर गाजे बजे के साथ द्वारपूजा का रस्म के बाद सीडी मैदान में बनाये गए विवाह मंडप में विद्वान पंडितो द्वारा वैद्विक मंत्रोच्चार के साथ ही 51 जोड़ी नव दम्पतियों की शादी संपन्न कराया गया। विधायक भानु ने सपत्नीक चानी शाही के साथ कन्यादान किया़। इस दौरान भानु ने नव दम्पतियों के विदाई में उपहार स्वरुप पलंग, पंखा के साथ अन्य फर्नीचर तथा जेवर सहित दैनिक उपयोग के सामान प्रदान किया। शादी मंडप स्थल पर पटना के लोकगीत गायिका सह दूरदर्शन कलाकार मन्दाकिनी मिश्रा की टीम ने शादी गीत व लोक गीत की प्रस्तुति दी।

शादी समारोह में ये रहे मौजूद

जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्या सागर सिंह, प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी सतेंद्र नरायण सिंह,रेंजर प्रमोद कुमार,समाज सेवी शिव पूजन यादव,संजय भगत,सेल पदाधिकारी राजेश कुमार, भगवान पनिग्रही,डोमन यादव,भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय, मुकेश निरंजन सिन्हा,जवाहर पासवान, शारदा महेश प्रताप देव, नंदकिशोर यादव,भगत दयानन्द यादव,राजीवरंजन तिवारी, कृपाल सिंह, राजा सिंह, अनिल चौबे, मनोज पहाड़िया, गुड्डू सिंह, मनु उपाध्याय,मधुलता कुमारी, वीणा चौरसिया, बिभूति चौबे, सोना किशोर यादव, सुनील सिंह, भानु गुप्ता, दयानन्द सोनी, प्रेम प्रकाश रमण, लक्ष्मण राम ने शादी स्थल पर पहुंच वर वधु को आशिर्वाद दिया। सामूहिक शादी को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने को लेकर श्री बंशीधर नगर एसडीओ रतन सिंह, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह,,इंस्पेक्टर रमोद कुमार, भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने में मुस्तैद दिखे।

एक दूजे के हुए 51 जोड़ी नवदंपति

शादी स्थल पर जिन जोड़ों की शादी कराई गई उनमे रीना संग विकास, राधिका संग जितेंद्र, रंजू संग शैलेश, आशा संग सीता राम, रिंकी संग रोहित, प्रभा संग उमेश, रानी संग उदय, शैला संग रवि, सुचिता संग बीरबल, सिमा संग दीपक, खुशबू संग छोटे लाल, शीतला संग दशरथ, मीरा संग शिवा, जसो संग अजय, सिमा संग अरविंद, रीना संग नागेश्वर, प्रियंका संग अमित, ललिता संग कृष्णा, तीजा संग लालता, सुषमा संग अरविंद, विन्दा संग संजय, नीरू संग नीतीश, निर्मला संग शत्रुधन, निरसा संग संदीप, निशु संग शिबू, दिला संग राकेश, डिम्पल संग चंदन, सुमन संग श्रवण, ज्योति संग मिथलेश, रिंकू संग बीरेंद्र, अंजली संग राजेश, कांति संग सुनील, सिमा संग सुनील, खुशबू संग लवकुश, मनीता संग मनोज, रिंकी संग चंदु, आरती संग नागेंद्र, छठनी संग पंकज, रानी संग अरविंद, कुसुम संग सत्यनारायण, खुशबू संग सचिन,  काजल संग रमन करकेट्टा, सरिता संग अखलेश, अंशू संग प्रभात, पुष्पा संग जीतेंद्र, रीना संग मुंशी, प्रियंका संग शत्रुधन, माया संग अखलेश, अनिता संग  बिपिन, जीरा संग आनंद, रीमा संग छोटू का नाम शामिल है।

236 बहनों का हाथ पीला करवा चुका हूं,एक हजार असहाय बहनों का विवाह करवाएंगे : भानु

मौके पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि सामूहिक विवाह का यह छठा आयोजन था. इसके पहले 236 बहनों का हाथ पीला करवा चुका हूं. उन्होंने संकल्प लिया है कि वह एक हजार असहाय बहनों का विवाह करवाएंगे. विधायक ने कहा कि यह सभी लोगो के स्नेह और सहयोग से संभव हो सका है. उन्होंने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है. एक भाई बनकर एक साथ 51 बहनों का डोली उठाने का सौभाग्य ईश्वर और क्षेत्र की जनता ने दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कोई भी बहन अपने आप को असहाय न समझें. जब तक वे जीवित हैं गरीब व असहाय बहनों की डोली उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि केवल वोट लेकर विधायक बनना और राजनीति करना ही उनकी जिम्मेवारी नहीं है. बल्कि समाज के प्रति अपनी नैतिक जवबदेही निभाना भी है. आनेवाली पीढ़ी को हम क्या दे सकते हैं इस चुनौती को स्वीकार करके हम यह कर पा रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें