---Advertisement---

मुरी टुगरी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर विधायक ने किया निरीक्षण

On: August 11, 2023 1:24 AM
---Advertisement---

सिल्ली : स्वतंत्रता दिवस को इस वर्ष आकर्षक ढंग से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो मुरी टुगरी का निरीक्षण किया। पार्क के कर्मचारियों को साफ-सफाई समेत कई दिशा निर्देश दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के पश्चात एनसीसी कैडरो द्वारा मार्च पास्ट एवं झंडे को सलामी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसकी तैयारी को लेकर सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सूचना कर दी गई है। मुरी टुंगरी में लगे झंडे को भी बदला जाएगा।

ज्ञात हो कि मुरी टुगरी पार्क में15 अगस्त 2022 को 75 फीट ऊंची पोल पर 21 फीट लंबी एवं 14 फीट चौड़ी राष्ट्रीय झंडा फहराया गया था। इस मौके पर गूँज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह ,संजय सिद्धार्थ ,सुशील महतो, वन विभाग के पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट किया पेश