सिल्ली :- सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली अंबेडकर पार्क के समीप पहाड़ पर बन रहे झारखंड मानभूम छउ नृत्य कला केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित हॉल को भव्य एवं सुंदर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण एवं कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। संवेदक को कार्य में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि परिसर के सुंदरीकरण के लिए कई और कार्य किए जाएंगे इसके लिए सबसे पहले पूरे क्षेत्र में पौधे लगाए जाएंगे। अंबेडकर पार्क से कला केंद्र भवन तक पहुंचाने के लिए बाहर से डिजाइनर बुलाकर रास्ते का डिजाइनिंग कराया जाएगा। सेल्फी पॉइंट को भी सुंदर एवं भव्य रुप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड का यह पहला कला केंद्र होगा जहां छऊ नृत्य प्रशिक्षु आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस मौके पर झारखंड मानभूम छउ नृत्य कला केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उपप्रमुख आरती देवी, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, जिला अभियंता गुप्तेश्वर राम ,कनीय अभियंता प्रदीप कुमार महतो, आजसु के वरीय नेता शयाम महतो आदि उपस्थित थे।
विधायक ने किया निर्माणाधीन झारखंड मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र का निरीक्षण











